Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मुसैटी ने चोटिल होकर मैच छोड़ा, सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

मैच में मुसैटी ने शानदार शुरुआत करते हुए जोकोविच के खिलाफ पहले दो सेट 6-4, 6-3 से अपने नाम कर लिए थे। तीसरे सेट के दौरान उन्हें दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने लंबा मेडिकल टाइम-आउट लिया। उपचार के बाद मुसैटी दोबारा कोर्ट पर लौटे, लेकिन एक गेम खेलने के बाद उन्होंने मुकाबला छोड़ने का फैसला कर लिया।

28 Jan 2026

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मुसैटी ने चोटिल होकर मैच छोड़ा, सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी लोरेंजो मुसैटी ने चोट के कारण मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। इसके चलते सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच बिना जीत दर्ज किए सेमीफाइनल में पहुंच गए।

मैच में मुसैटी ने शानदार शुरुआत करते हुए जोकोविच के खिलाफ पहले दो सेट 6-4, 6-3 से अपने नाम कर लिए थे। तीसरे सेट के दौरान उन्हें दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने लंबा मेडिकल टाइम-आउट लिया। उपचार के बाद मुसैटी दोबारा कोर्ट पर लौटे, लेकिन एक गेम खेलने के बाद उन्होंने मुकाबला छोड़ने का फैसला कर लिया।

मुसैटी की रिटायरमेंट के समय स्कोर 6-4, 6-3, 1-3 था और इस तरह जोकोविच को अपने सबसे सफल ग्रैंड स्लैम में एक बार फिर जीवनदान मिल गया। 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन जोकोविच अब अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की दौड़ में बने हुए हैं, जिससे वह मार्गरेट कोर्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

मैच के बाद जोकोविच ने मुसैटी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, “मुझे उसके लिए बहुत बुरा लग रहा है। आज वह मुझसे कहीं बेहतर खिलाड़ी था। सच कहूं तो मैं आज घर लौटने वाला था।”

इससे पहले भी जोकोविच बिना खेले ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए थे, जब उनके चौथे दौर के प्रतिद्वंद्वी याकुब मेंसिक पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। दोनों के बीच सोमवार को सेंटर कोर्ट पर नाइट मैच खेला जाना था।

अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना यानिक सिनर और बेन शेल्टन के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलियन ओपन : मुसैटी ने चोटिल होकर मैच छोड़ा, सेमीफाइनल म
मैच में मुसैटी ने शानदार शुरुआत करते हुए जोकोविच के खिलाफ पहले दो सेट 6-4, 6-3 से अपने नाम कर लिए थे। तीसरे सेट के दौरान उन्हें दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से में पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News