Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रेलवे स्टेशन में चला जागरूकता अभियान, लोगों से टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

 यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लोहरदगा रेलवे स्टेशन में शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

08 Nov 2025

रेलवे स्टेशन में चला जागरूकता अभियान, लोगों से टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लोहरदगा रेलवे स्टेशन में शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे के एसीएम धर्मवीर कुमार, सीसीआई दिनेश कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। एसीएम धर्मवीर कुमार ने यात्रियों से बिना टिकट के यात्रा नहीं करने की अपील की । साथ ही उन्हें एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) और यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट लेने के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल ऐप से टिकट लेने पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होती, जबकि एमएसटी नियमित यात्रियों के लिए बेहद किफायती और सरल विकल्प है।

मौके पर सीसीआई दिनेश कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य यात्रियों को जागरूक करना और डिजिटल टिकट को बढ़ावा देना है। एमएसटी और यूटीएस दोनों ही योजनाएं लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि आप लोहरदगा से रांची के लिए एमएसटी एक माह का बनवाते हैं तो आपको मात्र 270 रुपये देना पडता है। इसमें आप एक माह यात्रा कर सकते हैं।

यदि आप साल भर का एमएसटी बनवाते हैं तो आपको दो हजार नौ सौ बीस रुपये लगता है। यह काफी किफायती है। आपको टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पडेगी। रेल अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के जागरूकता अभियान स्टेशन और ट्रेनों में चलाए जाएंगे ताकि यात्री नियमों का पालन करें और डिजिटल टिकट की ओर बढ़ें। मौके पर बडी संख्या में रेल यात्री सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रेलवे स्टेशन में चला जागरूकता अभियान
यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लोहरदगा रेलवे स्टेशन में शनिवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News