Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-7 ली शी फेंग को हराया

भारत के उभरते सितारे आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ आयुष प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।

08 Apr 2026

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-7 ली शी फेंग को हराया

बीजिंग। भारत के उभरते सितारे आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ आयुष प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।

पहले गेम में ली शी फेंग ने तेज शुरुआत की, लेकिन आयुष ने 4-4 पर बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला 7-7 तक कांटे का रहा, लेकिन यहीं से भारतीय खिलाड़ी ने मैच पर पकड़ बना ली। यूएस ओपन 2025 के विजेता आयुष ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक जुटाए और पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी शुरुआत में चीनी खिलाड़ी ने दबाव बनाया और बढ़त हासिल की। हालांकि, आयुष ने कई बार स्कोर बराबर किया और 13-13 के बाद पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार छह अंक जीतते हुए मुकाबला 21-16 से खत्म किया। यह मैच कुल 51 मिनट तक चला।

भारत का बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो स्वर्ण पदक रहा है—1965 में दिनेश खन्ना ने पुरुष एकल में और 2023 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल में खिताब जीता था।

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की टीम:

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय

पुरुष युगल: हरिहरन अम्साकरुनन-एम आर अर्जुन, पृथ्वी के आर-साई प्रतीक के

महिला एकल: पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा

महिला युगल: कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी, प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा, अश्विनी भाट के-एस गौतम

मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो, रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी, आशिथ सूर्या-अमृता प्रमुथेश

आयुष शेट्टी
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफे
भारत के उभरते सितारे आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News