Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'थामा' की धमाकेदार ओपनिंग पर आयुष्मान खुराना ने किया खुशी का इजहार

फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस शानदार शुरुआत के साथ आयुष्मान ने 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंजा' जैसी ऑरिजिन स्टोरीज़ की ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नींव और मजबूत हो गई है।

22 Oct 2025

'थामा' की धमाकेदार ओपनिंग पर आयुष्मान खुराना ने किया खुशी का इजहार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे भारतीय सिनेमा के 'मास्टर ऑफ यूनिकनेस' हैं। अपनी पहली दिवाली रिलीज़, दिनेश विज़न के प्रोडक्शन में बनी 'थामा' (मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स) के साथ आयुष्मान ने अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस शानदार शुरुआत के साथ आयुष्मान ने 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंजा' जैसी ऑरिजिन स्टोरीज़ की ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नींव और मजबूत हो गई है।

आयुष्मान ने शेयर की अपनी खुशी

अपनी दिवाली डेब्यू फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैं एक एंटरटेनर हूं, इसलिए लोगों को 'थामा' और मेरे परफॉर्मेंस को इतने प्यार से एंजॉय करते देखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। जब दिनेश विज़न ने बताया कि 'थामा' दिवाली पर रिलीज़ होगी, मैं रोमांचित हो गया था। बचपन में मैं परिवार के साथ थिएटर में सुपरस्टार्स की फिल्में देखने जाता था और आज मैं अपने परिवार के साथ अपनी फिल्म देखने गया। यह अहसास अविश्वसनीय है।"

आयुष्मान ने कहा कि दिवाली रिलीज़ उनका एक लाइफटाइम ड्रीम था और 'थामा' के ज़रिए वह सपना साकार हुआ है। उन्होंने जोड़ा, "यह मेरे और मेरे करियर के लिए बड़ी फिल्म है। मैंने हमेशा यूनिक और क्वर्की कहानियों को चुना है और अब उसी स्टाइल की फिल्म को दिवाली पर इतनी सफलता मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद है। यह मेरे हिंदी सिनेमा के सफर की एक बड़ी उपलब्धि है। मैं दिनेश विज़न का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका दिया जिसका कोई रेफरेंस नहीं था, एक भारतीय 'बेताल'। दर्शकों को इस किरदार के साथ जुड़ते देखना और थिएटर में उनकी खुशी महसूस करना मेरे लिए पागलपन भरा और खूबसूरत अनुभव है।"

दिवाली वीकेंड पर 'थामा' की शानदार ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि आयुष्मान खुराना अब सिर्फ 'कंटेंट स्टार' नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार की श्रेणी में मजबूती से खड़े हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'थामा' की धमाकेदार ओपनिंग पर आयुष्मान खुराना ने किया खुशी का
फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस शानदार शुरुआत के साथ आयुष्मान ने 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंजा'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News