Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः ओम बिरला

ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ‘नो योर लीडर' कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

14 Apr 2026

विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः ओम बिरला

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार एवं समर्पण देश को और अधिक सशक्त तथा विकसित बनाएंगे।

ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ‘नो योर लीडर' कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

बिरला ने भारत के युवाओं को बाबासाहेब के विचारों का सच्चा प्रतिनिधि बताते हुए आह्वान किया, “युवाओं को सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने करना चाहिए। डॉ अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, जागरूकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। आज जब हम विकसित और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, बाबासाहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनका संघर्ष और दर्शन हमें अन्याय, असमानता और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भी बाबासाहेब ने तमाम ऊंचाइयों को छुआ तथा अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और शिक्षा के बल पर न केवल स्वयं को स्थापित किया बल्कि करोड़ों वंचितों और शोषितों के लिए आशा की नई किरण बन गए। उन्होंने अपनी प्रतिभा, समर्पण और दृढ़ निष्ठा के बल पर अपने जीवन की प्रत्येक चुनौती को अवसर में परिवर्तित किया। उनका जीवन, उनके आदर्श, उनके विचार तथा राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए चिरस्थायी प्रेरणा है। बाबसाहेब ने संविधान में समानता का अधिकार तथा बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार जैसे प्रगतिशील प्रावधानों ने एक सशक्त भारत की नींव रखी, जो न केवल भारत के लोकतंत्र को बल्कि विश्व के अन्य लोकतंत्रों को भी निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के मूल्यों को जीवन का ध्येय बनाया और इन्हीं आदर्शों को भारत के संविधान में समाहित कर राष्ट्र को एक सशक्त दिशा प्रदान की। बाबासाहेब हमारे राष्ट्र के वह विशिष्ट रत्न हैं, जिनके जीवन एवं कार्यों ने स्वतंत्रता पूर्व एवं पश्चात की पीढ़ियों को प्रभावित किया तथा प्रेरणा के अविरल पुंज बन गए। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का प्रेरणादायी जीवन और उनके आदर्श सदैव हमें एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह समेत कई नेताओं ने आज डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर संसद भवन परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विकसित भारत के निर्माण के लिए बाबासाहेब के विचार प्रासंगिकः
ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित ‘नो योर लीडर' क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News