Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

इसी तरह प्रतिभा रावल को सामान्य प्रशासन मंत्री, दीपक साह को श्रम एवं रोजगार मंत्री और सोविता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है

27 Mar 2026

बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन्द्र शाह (बालेन) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में 36 वर्षीय बालेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इससे पहले राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के अनुसार प्रतिनिधि सभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता के रूप में शाह को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। नेपाल के संविधान 2015 (2072) के लागू होने के बाद इस धारा का उपयोग कर प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने का यह पहला अवसर है। साथ ही मधेशी समुदाय से किसी व्यक्ति का नेपाल का प्रधानमंत्री बनना भी पहली बार हुआ है।
काठमांडू महानगर के मेयर पद से इस्तीफा देकर चुनाव में भाग लेने वाले शाह पहली बार संसद में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने झापा क्षेत्र-5 संसदीय क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराकर प्रतिनिधि सभा सदस्य का चुनाव जीता था।
शाह मंत्रिपरिषद में स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्री बनाया और सुदन गुरूंग को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। सुनिल लम्साल को भौतिक पूर्वाधार, परिवहन तथा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विराजभक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्रालय का नेतृत्व दिया गया है, जबकि खड्कराज पौडेल (गनेश) को पर्यटन मंत्री बनाया गया है।
सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा युवा एवं खेलकूद मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निशा मेहता स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री बनी हैं, जबकि विक्रम तिमिल्सिना को संचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी तरह प्रतिभा रावल को सामान्य प्रशासन मंत्री, दीपक साह को श्रम एवं रोजगार मंत्री और सोविता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है। गीता चौधरी को कृषि एवं पशुपंक्षी विकास तथा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सीता वादी महिला, बालबालिका मंत्री बनी हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बालेन्द्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
इसी तरह प्रतिभा रावल को सामान्य प्रशासन मंत्री, दीपक साह को श्रम एवं रोजगार मंत्री और सोविता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News