Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध हटा

कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

30 Jun 2025

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध हटा

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को पिछले 24 घंटों के लिए स्थगित किया गया था। अब चारधाम यात्रा से प्रतिबंध हटा लिया गया है। मौसम को देखते हुए यात्रा मार्ग पर वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी।

कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाया जाया जा रहा है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भारी बारिश व भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए स्थगित किया गया था। यात्रियों और लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध हटा
कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News