Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

महिला टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम

टीम की कमान एक बार फिर निगार सुल्ताना के हाथों में होगी, जबकि नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से खेला जाएगा।

10 May 2026

महिला टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने रविवार को आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर निगार सुल्ताना के हाथों में होगी, जबकि नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से खेला जाएगा।

निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इससे पहले उन्होंने 2023 और 2024 संस्करणों में भी टीम की कप्तानी की थी। टीम में बल्लेबाज ताज नेहर की वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की पिछली सीरीज का हिस्सा रहीं शर्मिन सुल्ताना को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा केवल दो तेज गेंदबाजों मारूफा अख्तर और फरिहा इस्लाम का विश्व कप के लिए चयन किया गया है। नाहिदा, सुल्ताना खातून, संजिदा अख्तर माघला और फहिमा खातून, शोर्ना और रबेया स्पिन आक्रमण की कमान संभालेंगी।

बांग्लादेश की टीम 25 मई को एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड) के लिए रवाना होगी, जहां स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का उद्देश्य मुख्य प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल बनाना है। इसके बाद टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईसीसी विश्व कप के आधिकारिक वार्म-अप मैचों के लिए इंग्लैंड के लॉफबोरो जाएगी। बांग्लादेश 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

बांग्लादेश की टीमनिगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, रबेया खान, फहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने घोषित की 15 सदस्यी
टीम की कमान एक बार फिर निगार सुल्ताना के हाथों में होगी, जबकि नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से खेला जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News