Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टी20 विश्व कप में भारत में न खेलने के अपने रूख पर बांग्लादेश बरकरार

आसिफ नज़रुल ने कहा कि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया है और आईसीसी से अनुरोध किया है कि उसके मैच सह-मेज़बान श्रीलंका में कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट और अडिग है।

20 Jan 2026

टी20 विश्व कप में भारत में न खेलने के अपने रूख पर बांग्लादेश बरकरार

ढाका। बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने मंगलवार को साफ किया कि आईसीसी टी20 विश्व कप भारत में खेलने को लेकर बांग्लादेश अपने रुख में कोई बदलाव नहीं करेगा। उन्होंने यह भी खारिज किया कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा।

आसिफ नज़रुल ने कहा कि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया है और आईसीसी से अनुरोध किया है कि उसके मैच सह-मेज़बान श्रीलंका में कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट और अडिग है।

पिछले सप्ताहांत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईसीसी अधिकारियों के बीच ढाका में बातचीत हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। यह गतिरोध उस समय और गहरा गया जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स को मौजूदा राजनीतिक तनाव के बीच मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया।

सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने इस मामले के समाधान के लिए 21 जनवरी की समयसीमा तय की है। यदि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा, तो उन्हें तैयारी के लिए कम से कम 15 दिन का समय देना होगा, क्योंकि स्कॉटलैंड विश्व कप के लिए क्वालिफाई न कर पाने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है।

बांग्लादेश ने अपने ग्रुप को बदलने का भी प्रस्ताव रखा था, लेकिन आयरलैंड ने इस पर सहमति देने से इनकार कर दिया।

आसिफ नज़रुल ने पत्रकारों से कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में हमारी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर हम पर अनुचित शर्तें थोपने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “अतीत में ऐसे उदाहरण हैं जब पाकिस्तान ने भारत की यात्रा से इनकार किया और आईसीसी ने टूर्नामेंट का वेन्यू बदला। हमने भी तार्किक आधार पर वेन्यू बदलने की मांग की है और किसी भी तरह के अव्यावहारिक दबाव में आकर भारत में खेलने को मजबूर नहीं किया जा सकता।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्व कप में भारत में न खेलने के अपने रूख पर बांग्लादेश
आसिफ नज़रुल ने कहा कि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया है और आईसीसी से अनुरोध किया है कि उसके मैच सह-मेज़बान श्रीलंक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News