Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहा था बांग्लादेशी अंसार वाहिनी का जवान

पुलिस को संदेह है कि इस पूरे खेल के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो अवैध प्रवासियों को भारतीय पहचान दिलाने में मदद करता है

18 Feb 2026

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहा था बांग्लादेशी अंसार वाहिनी का जवान

कोलकाता। सीमावर्ती जिले कोचबिहार के दिनहाटा में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्षों से खुद को भारतीय बताकर न केवल यहां रह रहा था, बल्कि उसने फर्जी तरीके से आधार और मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी हासिल कर लिए थे। 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर फारूक बेपारी के रूप में हुई है, जिसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वह पड़ोसी देश बांग्लादेश की अर्धसैनिक बल अंसार वाहिनी का पूर्व जवान रह चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उमर फारूक करीब 10-12 साल पहले अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुआ था। दिनहाटा के चौधरीहाट ग्राम पंचायत इलाके में शरण लेने के बाद उसने एक स्थानीय बुजुर्ग को अपना पिता बताकर कागजों में हेरफेर की और भारतीय नागरिकता के तमाम साक्ष्य जुटा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने हाल ही में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म भरा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय पंचायत ने जिलाधिकारी से शिकायत की, जिसके बाद पिछले साल 4 दिसंबर को थाने में आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर उमर फारूक की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह अंसार वाहिनी की आधिकारिक वर्दी पहने और हाथ में आधुनिक बंदूक लिए नजर आ रहा था। इस तस्वीर ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार रात पुलिस ने पुटिमारी इलाके से दबोच लिया। बुधवार को जब उसे अदालत में पेश किया गया, तो उसने खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया। आरोपी का दावा है कि वह पहले सत्तारूढ़ दल से जुड़ा था और अब दूरी बनाने के कारण उसे फंसाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद जिले में सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा के जिला सह-उपाध्यक्ष बिराज बसु ने सत्तारूढ़ दल पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उमर फारूक को तृणमूल कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त था और लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही थी। 
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के जिला सह-उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आरोपी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और कानून तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का वे स्वागत करते हैं। दिनहाटा के एसडीपीओ धीमान मित्रा ने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि एक विदेशी नागरिक ने भारतीय तंत्र में सेंध लगाकर फर्जी दस्तावेज कैसे बनवाए। 
पुलिस को संदेह है कि इस पूरे खेल के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो अवैध प्रवासियों को भारतीय पहचान दिलाने में मदद करता है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के मोबाइल डेटा और अन्य संपर्कों को खंगाल रही है ताकि उसके नेटवर्क का पूरी तरह खात्मा किया जा सके। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहा था बांग्लादेशी जवान
पुलिस को संदेह है कि इस पूरे खेल के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जो अवैध प्रवासियों को भारतीय पहचान दिलाने में मदद करता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News