Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सीमा पर अपराध के दौरान बांग्लादेशी नागरिक की मौत, बीएसएफ जवानों ने दिखाई मानवीयता

बीएसएफ जवानों ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और घायल को नजदीकी मेहसिल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

08 Feb 2025

सीमा पर अपराध के दौरान बांग्लादेशी नागरिक की मौत, बीएसएफ जवानों ने दिखाई मानवीयता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ के जवानों ने एक घायल बांग्लादेशी नागरिक को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 115वीं वाहिनी की सीमाचौकी बाजितपुर के जवानों ने 6-7 फरवरी की मध्यरात्रि को भागीरथी नदी के पास कुछ संदिग्धों को झगड़ते देखा। जब जवानों ने मौके पर पहुंचने की कोशिश की, तो बाकी संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक व्यक्ति घायल और अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

बीएसएफ जवानों ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और घायल को नजदीकी मेहसिल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक बांग्लादेशी नागरिक था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सक्रिय आपराधिक गिरोह का हिस्सा था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत आपसी झगड़े में हुई, जब अपराधी गिरोह के सदस्य एक-दूसरे से भिड़ गए।

घटनास्थल से एक तेज धारदार चाकू बरामद हुआ, लेकिन मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। बीएसएफ ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका पहले भी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है, जहां तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियो चलती रहती हैं।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने इस घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएफ न केवल सीमाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हर संभव प्रयास करती है। जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका। मामले की जांच जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीमा पर अपराध के दौरान बांग्लादेशी नागरिक की मौत, बीएसएफ जवा
बीएसएफ जवानों ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और घायल को नजदीकी मेहसिल ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News