Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ गश्ती कर रहे थे। यहां स्लीपिंग बुद्धा मॉनेस्ट्री में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच की गई। बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान एक बौद्ध भिक्षु छुपने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और पूछताछ की।

16 May 2025

बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पटना। बिहार के बोधगया में एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है। वह अपनी असली पहचान छुपा कर चोरी छुपे बोधगया के स्लीपिंग बुद्धा मॉनेस्ट्री में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ गश्ती कर रहे थे। यहां स्लीपिंग बुद्धा मॉनेस्ट्री में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच की गई। बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान एक बौद्ध भिक्षु छुपने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान 62 वर्षीय प्रापूल चकमा पिता गानेश्वर चकमा घर अरुणाचल प्रदेश का बताया, लेकिन पुलिस काे शक हुआ कि वह अपनी असली पहचान छुपा रहा है। पुलिस उसे बोधगया थाना लेकर आयी और फिर पूछताछ की। इसके बाद उसने अपनी असली पहचान पवन कांति बरुआ पिता सुकेंदु विकास बरुआ निवासी थाना काठ खाली, बांग्लादेश बताई। पुलिस ने असली पहचान छुपाकर रहने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया।

बनवाया था फर्जी आधार कार्ड

बांग्लादेशी नागरिक ने कुछ दिन पूर्व बंग्लादेश से बिना वीजा पासपोर्ट के भारत में प्रवेश किया था और अरुणाचल प्रदेश में जाकर अपना एक फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद बोधगया के बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन (स्लीपिंग बुद्धा) में रहने लगा।

बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पिछले 15 दिनों से अपनी असली पहचान छुपा कर यहां रह रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब पूछताछ की तो उसकी असली पहचान सामने आ गई। अग्रतर करवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोधगया में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्
जानकारी के अनुसार बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ गश्ती कर रहे थे। यहां स्लीपिंग बुद्धा मॉनेस्ट्री में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच की गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News