Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता एयरपोर्ट पर नकली पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सही जवाब न देने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

08 Aug 2025

कोलकाता एयरपोर्ट पर नकली पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को नकली भारतीय पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित खुद को भारतीय नागरिक बताकर जर्मनी जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसकी असलियत सामने आई और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपित के पास भारत और बांग्लादेश—दोनों देशों के पासपोर्ट मिले, जिन पर अलग-अलग नाम दर्ज थे। बांग्लादेशी पासपोर्ट पर उसका नाम श्रमिक बड़ुआ था, जबकि भारतीय पासपोर्ट पर पराश राय लिखा हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह नकली भारतीय पासपोर्ट बनवाकर जर्मनी भागने की योजना बना रहा था। सही जवाब न देने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को आज बैरकपुर अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं। 28 जुलाई को नकली भारतीय पासपोर्ट के साथ दो बांग्लादेशी नागरिक चयन बड़ुआ और बाबला बड़ुआ को वियतनाम भागने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों 2017-18 में पर्यटन वीजा पर भारत आए थे और बाद में महाराष्ट्र में नाम बदलकर फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।
हाल ही में एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक ने कोलकाता एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की कांच तोड़कर भारत में घुसने की कोशिश की थी। उसे भी मौके पर गिरफ्तार किया गया था।
ये लगातार सामने आ रहे मामले सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एयरपोर्ट पर नकली पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
सही जवाब न देने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News