Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दमदम एयरपोर्ट पर कांच तोड़कर भागने की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया

02 Aug 2025

दमदम एयरपोर्ट पर कांच तोड़कर भागने की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बांग्लादेशी नागरिक ने एयरपोर्ट के इंटरनेशनल लाउंज की कांच तोड़कर भागने की कोशिश की। युवक की पहचान मोहम्मद अशरफुल (उम्र 25) के रूप में हुई है, जो सिंगापुर में कार्यरत है और इंडिगो की फ्लाइट से सिंगापुर से कोलकाता पहुंचा था। उसकी अगली फ्लाइट ढाका के लिए थी।
उपस्थित लोगों के अनुसार , वह लाउंज में बैठा था, तभी अचानक उसने कांच को तोड़कर बाहर भागने का प्रयास किया। मौके पर तैनात सीआईएसफ जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद उसे बिधाननगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ के दौरान युवक अजीबोगरीब बातें कर रहा था, जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वह किसी प्रकार की तस्करी या आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं था।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News