Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बैंक कर्मी ने जीता विश्वास, फिर उड़ाए 90 लाख, गिरफ्तार होने पर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह पैसा धीरे-धीरे महिला के खाते से निकालकर विभिन्न निजी बैंकों में ट्रांसफर किया गया है

10 Dec 2025

बैंक कर्मी ने जीता विश्वास, फिर उड़ाए 90 लाख,  गिरफ्तार होने पर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

कोलकाता। विधाननगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महिला को एक बैंक कर्मचारी पर भरोसा करना भारी पड़ गया। विधाननगर साइबर क्राइम शाखा की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सूरज रजक नामक आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। जीसी ब्लॉक की निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बीते 11 नवंबर को विधाननगर साइबर शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से 90 लाख रुपये गायब हो गए हैं। 
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह पैसा धीरे-धीरे महिला के खाते से निकालकर विभिन्न निजी बैंकों में ट्रांसफर किया गया है। पूछताछ में पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि उनका खाता एक निजी बैंक में था। एक दिन जब वह बैंक में पैसे निकालने गई थीं, तब उनकी मुलाकात सूरज रजक से हुई। सूरज ने खुद को दूसरे बैंक का मैनेजर बताया और महिला का फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह महिला को लगातार फोन करता रहा और उनके घर भी आने लगा। चूंकि महिला के बेटे-बेटियां विदेश में रहते हैं, सूरज ने इसका फायदा उठाकर धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया। विश्वास जीतने के बाद, सूरज ने महिला को प्रस्ताव दिया कि वह उनका खाता अपने बैंक में स्थानांतरित करवा दे। महिला ने सूरज पर भरोसा करते हुए अपने बैंक खाते की सभी गोपनीय जानकारी उसे दे दी। इसके बाद सूरज ने महिला का खाता अपने बैंक में ट्रांसफर करवा लिया। खाता ट्रांसफर होते ही, सूरज रजक ने धीरे-धीरे महिला के खाते से 90 लाख रुपये निकाल लिए। 
जांच अधिकारियों के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सूरज रजक ने धोखाधड़ी से निकाले गए पैसों का इस्तेमाल अपने लिए एक विशाल और महंगी लग्जरी कार खरीदने में किया था। पुलिस ने कल रात कैनाल सर्कुलर रोड के निवासी आरोपी सूरज रजक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लग्जरी कार भी बरामद हुई है, जिसे साइबर क्राइम शाखा की पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को विधाननगर कोर्ट में पेश किया और उससे गहन पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड (हिरासत) की मांग की है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैंक कर्मी ने जीता विश्वास, फिर उड़ाए 90 लाख
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह पैसा धीरे-धीरे महिला के खाते से निकालकर विभिन्न निजी बैंकों में ट्रांसफर किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News