Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

काेचिंग सेंटर हादसे का मामला संसद में उठा, सांसद बांसुरी ने की गृह मंत्रालय से जांच समिति के गठन की मांग

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नाकामी और असफल सरकार पर जोरदार हमला बोला।

29 Jul 2024

काेचिंग सेंटर हादसे का मामला संसद में उठा, सांसद बांसुरी ने की गृह मंत्रालय से जांच समिति के गठन की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राआें के डूबने से माैत होने का मुद्दा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोमवार को लोकसभा में उठाया आैर गृह मंत्रालय से जांच समिति के गठन की मांग की।

बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नाकामी और असफल सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि वे छात्र-छात्राएं आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन दुख की बात है कि दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण उन छात्रों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि एक दशक से आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता भोग रही है लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम नहीं कर रही है। पिछले दो सालों से एमसीडी आम आदमी पार्टी के अधीन है और दिल्ली जल बोर्ड भी उनके अधीन है। उन्होंने गृह मंत्रालय से मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का अनुरोध किया।

भाजपा नेता बांसुरी ने आरोप लगाया कि ये दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्हाेंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले दो वर्षों से नगर निगम पर भी उन्हीं का शासन है फिर भी जल निकासी की प्रणाली में कोई सुधार नहीं किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


काेचिंग सेंटर हादसे का मामला संसद में उठा, सांसद बांसुरी ने
बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नाकामी और असफल सरकार पर जोरदार हमला बोला।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News