Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बार्सिलोना ने कोमो को 5-0 से हराकर जीती जोआन गैम्पर ट्रॉफी

मैच में फ़रमिन लोपेज़ और लामिन यामाल ने दो-दो गोल दागे, जबकि ब्राज़ीली राफिन्हा ने पहला गोल किया। यह मुकाबला जोहान क्रूइफ़ स्टेडियम में खेला गया, क्योंकि कैम्प नोउ के आधुनिकीकरण का काम अभी जारी है। हांसी फ़्लिक की टीम ने लीग खिताब बचाने की तैयारी में जबरदस्त लय दिखाई।

11 Aug 2025

बार्सिलोना ने कोमो को 5-0 से हराकर जीती जोआन गैम्पर ट्रॉफी

बार्सिलोना। मौजूदा स्पेनिश चैंपियन बार्सिलोना ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) इटली की टीम कोमो को 5-0 से मात देकर अपने प्री-सीज़न की तैयारी पूरी की और जोआन गैम्पर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच ने गोलकीपर मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन और क्लब के बीच रिश्तों में आई तल्खी को भी कम करने का संकेत दिया।

मैच में फ़रमिन लोपेज़ और लामिन यामाल ने दो-दो गोल दागे, जबकि ब्राज़ीली राफिन्हा ने पहला गोल किया। यह मुकाबला जोहान क्रूइफ़ स्टेडियम में खेला गया, क्योंकि कैम्प नोउ के आधुनिकीकरण का काम अभी जारी है। हांसी फ़्लिक की टीम ने लीग खिताब बचाने की तैयारी में जबरदस्त लय दिखाई।

मैच से पहले टेर स्टेगन ने पारंपरिक कप्तानी संबोधन किया। हाल ही में उनकी पीठ की चोट को लेकर क्लब से विवाद सामने आया था, लेकिन 33 वर्षीय जर्मन गोलकीपर ने कहा, “क्लब और मेरे बीच मुद्दा सुलझाना ज़रूरी था, अब आगे देखने का समय है। हम सभी ट्रॉफियों के लिए फिर से लड़ेंगे और उम्मीद है आपकी मदद से सभी खिताब जीतेंगे।”

दो दिन पहले ही उन्हें कप्तानी वापस सौंपी गई थी। बार्सिलोना ने इंग्लिश फॉरवर्ड मार्कस रैशफोर्ड को भी बतौर सब्स्टीट्यूट मौका दिया, जो दो हफ्ते पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर टीम में शामिल हुए थे। रैशफोर्ड ने राफिन्हा के गोल में असिस्ट किया, लेकिन एक आसान मौके पर खाली गोल में गेंद डालने से चूक भी गए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बार्सिलोना ने कोमो को 5-0 से हराकर जीती जोआन गैम्पर ट्रॉफी
मैच में फ़रमिन लोपेज़ और लामिन यामाल ने दो-दो गोल दागे, जबकि ब्राज़ीली राफिन्हा ने पहला गोल किया। यह मुकाबला जोहान क्रूइफ़ स्टेडियम में खेला गया, क्योंकि कैम्प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News