Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बारुईपुर कांड : सांसद सायोनी घोष ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का आश्वासन दिया है और राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

06 Jul 2026

बारुईपुर कांड : सांसद सायोनी घोष ने पीड़ित परिवार को दिया भरोसा, त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

कोलकाता। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हर स्तर पर खड़े रहने का आश्वासन दिया है और राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सायोनी घोष ने लिखा कि बारुईपुर में हुई इस नृशंस घटना से वह स्तब्ध और मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। इस समय वह सामाजिक, मानसिक और प्रशासनिक रूप से परिवार के साथ हैं।

सांसद ने आगे बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस मामले पर चर्चा की है और उन्हें आश्वासन मिला है कि राज्य सरकार अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले के त्वरित निपटारे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। सायनी घोष ने त्वरित और आवश्यक कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय सांसद के रूप में वह प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं, ताकि जांच सही दिशा में और तेजी से पूरी हो सके।

नाबालिग की मौत के बाद इलाके में भड़की भीड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सायोनी घोष ने कहा कि जनाक्रोश के कारण हुई इस मॉब लिंचिंग की वह कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने अपील की कि किसी भी हाल में कानून हाथ में न लिया जाए।

सांसद ने शोकसंतप्त परिवार और स्थानीय लोगों से प्रशासन पर भरोसा रखने, पुलिस जांच में सहयोग करने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की।

बारुईपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है। पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाकर इस मामले में तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर कांड : सांसद सायोनी घोष ने पीड़ित परिवार को दिया भर
बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जादवपुर की सांसद सायोनी घोष ने गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News