Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बारुईपुर कांड : प्रभास मंडल की मौत पर पत्नी बोली, अपराध की सजा मिली

बारुईपुर में नाबालिगा की हत्या के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद उसकी पत्नी चंपा मंडल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बुधवार सुबह पति की मौत की सूचना मिलने पर उन्होंने कहा कि उसने गलत किया, अपराध किया और गोली खाई। इसमें कहने जैसा कुछ नहीं है।

08 Jul 2026

बारुईपुर कांड : प्रभास मंडल की मौत पर पत्नी बोली, अपराध की सजा मिली

दक्षिण 24 परगना। बारुईपुर में नाबालिगा की हत्या के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद उसकी पत्नी चंपा मंडल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बुधवार सुबह पति की मौत की सूचना मिलने पर उन्होंने कहा कि उसने गलत किया, अपराध किया और गोली खाई। इसमें कहने जैसा कुछ नहीं है।

चंपा मंडल ने कहा कि विवाह के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ना सहनी पड़ी। उनका एक बेटा है, परिस्थितियों के कारण वह घर छोड़ नहीं सकीं। उन्होंने कहा कि पति के व्यवहार को देखते हुए उन्हें पहले से ही विश्वास था कि वह ऐसा अपराध कर सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रभास कोई काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था। घटना में उसका नाम सामने आने के बाद उन्हें लगा कि वह इस अपराध में शामिल हो सकता है। चंपा ने कहा कि वह यह नहीं कह सकतीं कि प्रभास ने यह अपराध नहीं किया। विवाह के बाद उन्होंने उसके कई गलत काम और अत्याचार देखे हैं। इसलिए वह मानती हैं कि उसी ने यह घटना की है।

उल्लेखनीय है कि गत पांच जुलाई को बारुईपुर में 11 वर्ष की एक नाबालिगा के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया था। अगले दिन सुबह बच्ची का शव बोरे में बंद मिला। इस मामले में प्रभास मंडल प्रमुख आरोपितों में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 12:45 बजे प्रभाग मंडल को घटनास्थल पर घटनाक्रम के पुनर्निर्माण के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया, पुलिस पर तान दिया और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। उसे बारुईपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार तड़के पुलिस ने प्रभास के घर पहुंचकर उसके परिजनों को मौत की सूचना दी। बेटे की मौत पर उसकी मां संध्या मंडल ने कहा कि उसने जो किया, उसका यही परिणाम होना था। उन्होंने कहा कि वह बेटे का शव लेने भी नहीं जाएंगी। उनका कहना था कि प्रभास उनकी बात नहीं मानता था और नशा करने का आदी था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर कांड : प्रभास मंडल की मौत पर पत्नी बोली, अपराध की स
बारुईपुर में नाबालिगा की हत्या के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद उसकी पत्नी चंपा मंडल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बुधवार सुबह प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News