Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बारुईपुर मुठभेड़ : मुख्य आरोपित की मौत पर पीड़िता के पिता खुश, बोले- मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है, हमें सरकार और पुलिस पर पूरा विश्वास

पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है तथा उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।
 

08 Jul 2026

बारुईपुर मुठभेड़ : मुख्य आरोपित की मौत पर पीड़िता के पिता खुश, बोले- मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है, हमें सरकार और पुलिस पर पूरा विश्वास

कोलकाता। बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पीड़िता के परिवार ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है तथा उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

पीड़िता के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार जिस तरह से मामले में कार्रवाई कर रही है, उससे उनका परिवार संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री पर हमारा पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि हमारी बेटी को न्याय मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उन्हें प्रभास मंडल की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन वह इस समय अन्य आवश्यक कार्यों में व्यस्त होने के कारण घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं ले सके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुरू से ही मामले में सक्रियता दिखाई है और यदि पुलिस का सहयोग नहीं मिलता तो परिवार की ऐसी हालत नहीं होती।

पीड़िता के पिता ने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य सभी आरोपित भी जल्द गिरफ्तार होंगे और उन्हें कानून के अनुसार कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई को बारुईपुर के सूर्यपुर क्षेत्र में एक तालाब से 12 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया था। इस जघन्य घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग उठी।

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित आनंद सरदार, प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बुधवार को कबीर मोल्ला नामक एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात घटना का पुनर्निर्माण कराते समय प्रभास मंडल ने कथित रूप से एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर हमला करने और भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने कहा है कि मामले की वैधानिक जांच जारी है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर मुठभेड़ : मुख्य आरोपित की मौत पर पीड़िता के पिता खु
पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य सरकार पर पूरा विश्वास है तथा उन्हें उम्मीद है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News