Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है।

06 Jul 2026

बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। बारुईपुर थाना पुलिस भी जांच में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन इस पहलू की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नाबालिग का पोस्टमार्टम रविवार रात को किया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम से लापता 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा का शव रविवार सुबह उसके घर के पास एक तालाब से बोरे में बंद अवस्था में बरामद हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी दौरान घटना में संलिप्त होने के संदेह में स्थानीय युवक इंद्रजीत तांती (26) की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि उसका इस अपराध से कोई संबंध था या नहीं। हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम और समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों पर भी हमला किया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

स्थिति तब शांत हुई जब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृत बच्ची के पिता से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी प्रभास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसे अंतिम बार मृत छात्रा के साथ देखा गया था और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शनिवार शाम छात्रा को एक ऑटो में बैठाकर ले जाया गया था। इसी कड़ी में अन्य संदिग्धों की तलाश में रातभर अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपितों को शरण देने के संदेह में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों और गिरफ्तार आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सोमवार को गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बारुईपुर अदालत में पेश करेगी और उनसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग कर सकती है। मामले की जांच जारी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, ए
दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News