Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामला : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तीन और गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपित धराए

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर के सूर्यपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक इंद्रजीत मंडल के घर शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जाएंगे। उनके दौरे से पहले पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

11 Jul 2026

बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामला : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तीन और गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपित धराए

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर के सूर्यपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक इंद्रजीत मंडल के घर शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जाएंगे। उनके दौरे से पहले पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार रात तीन अन्य आरोपितों को दबोचा गया। वहीं, घटना के दौरान पुलिस पर हमले और रेल अवरोध से जुड़े अलग-अलग मामलों में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह पूरा मामला पिछले रविवार सामने आया था, जब सूर्यपुर स्थित एक तालाब से 12 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। शव मिलने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। इसी दौरान संदेह के आधार पर स्थानीय युवक इंद्रजीत मंडल की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर कहा था कि इंद्रजीत मंडल निर्दोष थे और उनकी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था।

मुख्यमंत्री इससे पहले पीड़ित बालिका के परिवार और इंद्रजीत मंडल के परिजनों से भी मुलाकात कर चुके हैं। पीड़ित परिवार की मांग पर सूर्यपुर में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। प्रशासन ने पांच दिनों के भीतर चौकी का निर्माण पूरा कर लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पहले बालिका के घर जाएंगे, इसके बाद इंद्रजीत मंडल के परिवार से मुलाकात करेंगे और फिर नई पुलिस चौकी का उद्घाटन करेंगे।

इंद्रजीत के परिवार का आरोप है कि घटना वाले दिन वह घर में सो रहे थे। कुछ लोग उन्हें जबरन घर से बाहर खींचकर ले गए और बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। प्रशासन ने इंद्रजीत के घर की मरम्मत शुरू कर दी है और सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

उधर, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले के एक आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर पुनर्निर्माण के दौरान उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मुठभेड़ की घटना की भी जांच जारी है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्र किए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामला : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तीन
दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर के सूर्यपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक इंद्रजीत मंडल के घर शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जाएंगे। उनके दौरे से पहले पु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News