Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. एन. गुप्ता उस तालाब पर पहुंचे, जहां से पीड़िता का शव बरामद किया गया था। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जांच अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और मौके पर चल रही जांच की समीक्षा की।

07 Jul 2026

बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. एन. गुप्ता उस तालाब पर पहुंचे, जहां से पीड़िता का शव बरामद किया गया था। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जांच अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और मौके पर चल रही जांच की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीजीपी एस. एन. गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री भी घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं और उनके निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का पूरा ध्यान निष्पक्ष और त्वरित जांच पर है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

पुलिस की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने कहा कि मामले से जुड़े सभी प्रशासनिक पहलुओं की भी समीक्षा की जा रही है। यदि जांच में किसी स्तर पर किसी पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा जिम्मेदारी सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी एस. एन. गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि यह मामला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और जांच पूरी पारदर्शिता तथा गंभीरता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद शीघ्र ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया
मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. एन. गुप्ता उस तालाब पर पहुंचे, जहां से पीड़िता का शव बरामद किया गया था। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News