Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसकी मां संध्या मंडल ने बेटे से पूरी तरह किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो अपराध किया, उसका परिणाम उसे मिल गया।

08 Jul 2026

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसकी मां संध्या मंडल ने बेटे से पूरी तरह किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो अपराध किया, उसका परिणाम उसे मिल गया। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह बेटे का शव देखने या लेने नहीं जाएंगी।

बुधवार तड़के पुलिस ने प्रभास की मौत की सूचना उसके परिवार को दी। संध्या मंडल ने बताया कि पुलिस उनके घर आई और पूछा कि क्या प्रभास मंडल उनका बेटा है। उनके हां कहने पर पुलिस ने बताया कि प्रभास की मौत हो गई है और पूछा कि क्या वह शव देखना चाहती हैं? इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह बेटे का शव देखने नहीं जाएंगी और न ही परिवार का कोई सदस्य उसे लेने जाएगा।

संध्या मंडल ने कहा कि उनका बेटा उनकी बात नहीं मानता था और नशे का आदी था। उन्होंने कहा, "उसने जो किया, उसका फल उसे मिल गया।"

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात प्रभास मंडल को वारदात का घटनास्थल दिखाने और घटना का पुनर्निर्माण कराने के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि प्रभास ने एक राउंड गोली भी चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बारुईपुर के सूर्यपुर इलाके से गत शनिवार एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। रविवार को उसका शव इलाके के एक तालाब से बोरे में बंद अवस्था में बरामद हुआ था। मामले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में प्रभास मंडल, दिवाकर सरदार, आनंद सरदार और कबीर मोल्ला को गिरफ्तार किया था। सबसे पहले प्रभास मंडल की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के अनुसार उसी की निशानदेही पर पीड़िता का शव बरामद किया गया था।

प्रभास की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद इस बहुचर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच आगे बढ़ा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आर
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसकी मां संध्या मंडल ने बेटे से पूरी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News