Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बारुईपुर हिंसा मामला : पुलिस पर हमले और मॉब लिंचिंग प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, कुल 35 आरोपित पकड़े गए

जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग लड़की की हत्या के बाद भड़की हिंसा, मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

10 Jul 2026

बारुईपुर हिंसा मामला : पुलिस पर हमले और मॉब लिंचिंग प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, कुल 35 आरोपित पकड़े गए

दक्षिण 24 परगना। जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग लड़की की हत्या के बाद भड़की हिंसा, मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ सकती है।

बारुईपुर में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। इसी दौरान भीड़ ने संदेह के आधार पर एक युवक को घर से निकालकर पीट-पीटकर मार डाला। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा कर कहा था कि मॉब लिंचिंग में मारा गया युवक निर्दोष था और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सूर्यपुर क्षेत्र में लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस जब स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची तो उस पर भी हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

दोनों मामलों में पहले 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 12 और आरोपित पकड़े गए। गुरुवार सुबह तक गिरफ्तारियों की संख्या 30 थी, जबकि रात में पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपितों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक के परिजनों का आरोप है कि वह घटना के समय घर में सो रहा था। भीड़ उसे जबरन घर से बाहर खींचकर ले गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

उधर, नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में अब तक मुख्य आरोपित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपित प्रभास मंडल की घटना के पुनर्निर्माण के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि प्रभास ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराई जाएगी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले शनिवार से लापता थी और रविवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद हुआ था। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। इस मामले की जांच जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर हिंसा मामला : पुलिस पर हमले और मॉब लिंचिंग प्रकरण म
जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग लड़की की हत्या के बाद भड़की हिंसा, मॉब लिंचिंग और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News