Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, जिसके बाद बोर्ड ने और बड़ी राशि देने का फैसला किया।

10 Mar 2026

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है। यह राशि बीसीसीआई द्वारा किसी भी टी-20 विश्व कप जीत पर दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, जिसके बाद बोर्ड ने और बड़ी राशि देने का फैसला किया।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का कारनामा किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही भारत तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है, जिससे सीमित ओवरों के इस प्रारूप में उसकी मजबूत स्थिति और भी पुख्ता हो गई है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन की कामना की।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 कर
इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News