Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नामांकन भरते समय सतर्क रहें, नए अधिकारी नामांकन खारिज कर सकते हैं : ममता बनर्जी

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी

01 Apr 2026

नामांकन भरते समय सतर्क रहें, नए अधिकारी नामांकन खारिज कर सकते हैं : ममता बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नए अधिकारियों को उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की।
बीरभूम जिले के नानूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सब कुछ बदल दिया गया है, यहां नई व्यवस्था लागू की गई है। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त नए अधिकारियों को आपके नामांकन खारिज करने का काम दिया गया है, इसलिए नामांकन दाखिल करते समय सतर्क रहें।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि यह पार्टी महिलाओं के खिलाफ है।
ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों का स्वागत करते हुए संतोष जताया। न्यायालय ने कहा है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, वे अपील कर सकते हैं और अपीलीय न्यायाधिकरण इन मामलों का निर्णय करेंगे।
बाद में बड़ग्या में एक अन्य सभा में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग चुनाव से पहले लोगों से उनके बैंक खाते की जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी को भी अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की योजना है कि चुनाव से पहले लोगों को पैसे देकर प्रभावित किया जाए और बाद में उन्हें ठगा जाए।
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नामांकन भरते समय सतर्क रहें : ममता
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News