Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

एजबेस्टन टेस्ट से पहले वोक्स ने कहा- गेंदबाजों के लिए हो सकता है एक और कठिन सप्ताह

वोक्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मैंने अपने करियर का अधिकांश हिस्सा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ खेला है, इसलिए अब हालात कुछ अलग हैं। यह मेरे लिए एक शानदार अवसर है।

01 Jul 2025

एजबेस्टन टेस्ट से पहले वोक्स ने कहा- गेंदबाजों के लिए हो सकता है एक और कठिन सप्ताह

बर्मिंघम। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एजबेस्टन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले माना है कि यह सप्ताह गेंदबाजों के लिए एक और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वोक्स अब इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, और इस भूमिका का वह पूरा आनंद ले रहे हैं।

वोक्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मैंने अपने करियर का अधिकांश हिस्सा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ खेला है, इसलिए अब हालात कुछ अलग हैं। यह मेरे लिए एक शानदार अवसर है। मैं युवा खिलाड़ियों को अनुभव बांट रहा हूं और उनसे भी सीख रहा हूं। हर बार जब आप मैदान पर उतरते हैं तो कुछ नया सीखते हैं और यही यात्रा चलती रहती है।"

36 वर्षीय वोक्स ने यह भी कहा कि वह एंडरसन की तरह 41 साल की उम्र तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे लेकिन उम्र को लेकर जितनी बातें होती हैं, वह उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं देते।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं 41 की उम्र में इंग्लैंड के लिए खेल रहा होऊंगा। लेकिन जब तक मैं टीम के लिए योगदान दे रहा हूं और अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, तब तक खेलता रहूंगा। अगर कभी ऐसा समय आता है जब कोई कंधे पर हाथ रखकर विदाई की बात करे, तो वह भी ठीक है। लेकिन फिलहाल मैं खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं," उन्होंने कहा।

हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की ओर से पांच शतक लगे और कुल मिलाकर दोनों टीमों ने मिलकर 1,673 रन बनाए। वोक्स ने स्वीकार किया कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल थी जिससे गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाज कितने मजबूत हैं। हेडिंग्ले में पिच बहुत फ्लैट थी, जिससे गेंदबाजी करना मुश्किल हो गया था, लेकिन हम 20 विकेट लेने में सफल रहे। बल्लेबाजों के हावी होने के बाद भी हमने मैच में वापसी की, जो एक अहम काबिलियत है। एजबेस्टन में भी हालात कुछ ऐसे ही हो सकते हैं, मौसम अच्छा है, तो गेंदबाजों के लिए यह एक और मुश्किल सप्ताह हो सकता है।"

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में 371 रनों का पीछा कर जीत दर्ज की, जो टेस्ट इतिहास में उनकी दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज थी। वोक्स ने कहा कि टीम को अपने खेलने के तरीके पर भरोसा है और वे इसे आगे भी जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा,"आप जब अच्छा खेलकर जीतते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है। हम जानते हैं कि हमें और बेहतर होना है। पिछले सप्ताह जो चीजें हमने ठीक नहीं कीं, उन्हें इस बार सुधारने की कोशिश करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम अपनी क्रिकेट शैली को लेकर संतुष्ट हैं, यही ब्रांड पिछले कुछ वर्षों में हमें सफलता दिलाता आया है। हम उसी पर कायम रहेंगे, लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और हम उस पर काम करेंगे।"

दूसरा टेस्ट कल से एजबेस्टन में खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एजबेस्टन टेस्ट से पहले वोक्स ने कहा- गेंदबाजों के लिए हो सकत
वोक्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मैंने अपने करियर का अधिकांश हिस्सा जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ खेला है, इसलिए अब हालात कुछ अलग हैं। यह मेरे लिए ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News