Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

बेन स्टोक्स का खिलाड़ियों को संदेश- काउंटी में प्रदर्शन से बनाएं चयन का रास्ता

इंग्लैंड की टीम एक बहुप्रतीक्षित घरेलू सीजन की तैयारी कर रही है। ऐसे में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि मौजूदा घरेलू रेड-बॉल सीजन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन का रास्ता है।

05 Apr 2026

बेन स्टोक्स का खिलाड़ियों को संदेश- काउंटी में प्रदर्शन से बनाएं चयन का रास्ता

नई दिल्ली। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने खिलाड़ियों से चल रहे काउंटी चैंपियनशिप सीजन में इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना दावा मजबूत करने का आग्रह किया है।

इंग्लैंड की टीम एक बहुप्रतीक्षित घरेलू सीजन की तैयारी कर रही है। ऐसे में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि मौजूदा घरेलू रेड-बॉल सीजन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन का रास्ता है।

आईसीसी के अनुसार स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि यह देश भर के खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि जब हम ऑस्ट्रेलिया में थे, उसी समय लायंस टीम भी वहां थी, तो आप देख सकते हैं कि उस सिस्टम से कौन-कौन से खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड में जो प्रतिभा है, उस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। हमारे पास खिलाड़ियों का जो पूल है, जो प्रतिभा है, वह शायद लंबे समय में सबसे मजबूत है।

स्टोक्स के काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम के लिए खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वह फिलहाल टूटी हुई गाल की हड्डी से उबर रहे हैं, जो उन्हें फरवरी में नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर के मई तक मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि चैंपियनशिप के पहले छह-सात हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। खिलाड़ियों को इसे एक अवसर के रूप में लेना चाहिए और चयन के लिए अपना दावा जितना मजबूत हो सके, उतना मजबूत करना चाहिए। जब हम चयन के लिए बैठें, तब तक वे खुद को सबसे अच्छे मौके की स्थिति में रखें।

34 वर्षीय स्टोक्स ने आखिरी बार जनवरी में इंग्लैंड के लिए खेला था, जब टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

घरेलू मैदान पर इंग्लैंड जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेन स्टोक्स का खिलाड़ियों को संदेश- काउंटी में प्रदर्शन से ब
इंग्लैंड की टीम एक बहुप्रतीक्षित घरेलू सीजन की तैयारी कर रही है। ऐसे में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि मौजूदा घरेलू रेड-बॉल सीजन खिलाड़ियों के लिए राष्ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News