Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बंगाल में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, यूपीएससी ने मांगे अधिकारियों के नाम

चुनावी माहौल में पुलिस प्रमुख की स्थायी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है

26 Feb 2026

बंगाल में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, यूपीएससी ने मांगे अधिकारियों के नाम

कोलकाता। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में पुलिस महकमे के शीर्ष पद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पश्चिम बंगाल सरकार से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम मांगे हैं, जिनमें से एक को राज्य का नया स्थायी डीजीपी नियुक्त किया जाएगा।
वर्तमान में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राज्य के अंतिम स्थायी डीजीपी मनोज मालवीय थे, जो वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से यह पद स्थायी रूप से खाली है।
सूत्रों के अनुसार, यूपीएससी से पत्र मिलने के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में संबंधित विभाग ने संभावित नामों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठता के आधार पर 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुज शर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। फिलहाल, वह पश्चिम बंगाल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के महानिदेशक हैं।
वहीं, संभावित सूची में कार्यवाहक डीजीपी पीयूष पांडे के अलावा होम गार्ड के महानिदेशक नटराजन रमेश बाबू, राज्य सुधार सेवा के महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता तथा सिविल डिफेंस के महानिदेशक संजय सिंह का भी नाम शामिल हो सकता हैं।
गौरतलब है कि, 31 जनवरी को तत्कालीन कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने पीयूष पांडे को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया था। उस समय केंद्र सरकार ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने तय समयसीमा के भीतर यूपीएससी को नामों की सूची नहीं भेजी, जिसके कारण स्थायी नियुक्ति को मंजूरी नहीं मिल सकी।
डीजीपी की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य के बीच गतिरोध बना हुआ था। अब माना जा रहा है कि उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में समाधान की राह खुल सकती है। चुनावी माहौल में पुलिस प्रमुख की स्थायी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज
चुनावी माहौल में पुलिस प्रमुख की स्थायी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News