आने वाले दिनों में बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर वाम मोर्चा ने 192 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी है। वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सूची में माकपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी सहित सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा दिखाई देता है।
माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने नाटाबाड़ी और तुफानगंज सीटों पर बाद में संशोधन की जानकारी भी दी। घोषित सूची से स्पष्ट है कि माकपा ने सबसे अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि फारवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को भी महत्वपूर्ण सीटें दी गई हैं।
उत्तर बंगाल की कई सीटों पर वाम मोर्चा ने अपने संगठन से जुड़े अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है। इनमें प्रमुख रूप से सिलिगुड़ी से शरदिंदु चक्रवर्ती, जलपाईगुड़ी से देबराज बर्मन, रायगंज से जीवनानंद सिंह, बालुरघाट से अर्णब चौधरी और गंगारामपुर से बिप्लब बर्मन शामिल हैं ।
कोलकाता और आसपास के शहरी क्षेत्रों में भी वाम मोर्चा ने पहचान वाले चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें जादवपुर से विकास रंजन भट्टाचार्य, काशीपुर-बेलगछिया से राजिंदर गुप्ता, बेहाला पूर्व से निलय मजूमदार, बेहाला पश्चिम से निहार भक्त, कोलकाता पोर्ट से फैज खान शामिल हैं।
इसके अलावा दक्षिण 24 परगना और तटीय क्षेत्रों में भी वाम मोर्चा ने अपने पारंपरिक वोट आधार को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारे हैं। सागर से स्वपन सिंह, काकद्वीप से नारायण दास और रायदीघी से साम्य गांगुली को टिकट दिया गया है।
वहीं, जंगलमहल और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी वाम मोर्चा ने अपने जनाधार वाले नेताओं को टिकट दिया है। झाड़ग्राम से अर्जुन महतो, केशियारी से मलिना मुर्मू, बिनपुर से रबी सिंह सरदार और रानीबांध से देबलीना हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही, आसनसोल और दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में भी वाम मोर्चा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आसनसोल दक्षिण से शिल्पी चक्रवर्ती, दुर्गापुर पूर्व से सीमांत चटर्जी और दुर्गापुर पश्चिम से प्रभास साईं को टिकट दिया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वाम मोर्चा ने इस सूची के जरिए अपने पारंपरिक कैडर, जमीनी नेताओं और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी है। उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक सक्रियता और स्थानीय पहचान को महत्व दिया गया है।
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा की यह सूची विपक्षी राजनीति को नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। आने वाले दिनों में बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।
माकपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा केंद्र उम्मीदवार
मेकलीगंज कमल रॉय
माथाभांगा खगेन बर्मन
कूचबिहार उत्तर प्रणय कार्जी
कूचबिहार दक्षिण नजमुल आलम सरकार
शीतलकुची नबदीप्ति अधिकारी
दिनहाटा विकास मंडल
नाटाबाड़ी धनंजय रावा
तूफानगंज श्यामल रॉय
कुमारग्राम किशोर मिंज
फालाकाटा कमल किशोर रॉय
मदारीहाट सुभाष लोहार
धूपगुड़ी निरंजन रॉय
मयनागुड़ी सुदेब रॉय
जलपाईगुड़ी देबराज बर्मन
राजगंज खगेंद्र नाथ रॉय
डाबग्राम-फूलबाड़ी दिलीप सिंह
माल मनू उरांव
नागराकाटा दिलकुमार उरांव
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी झरेन रॉय
सिलीगुड़ी शरदिंदु चक्रवर्ती
गोआलपोखर जुबैर आलम
चकुलिया अमजद अली
हेमताबाद तनुश्री दास
कालियागंज हीरुबाला रॉय
रायगंज जीवानंद सिंघा
ईटाहार सुदीप्त दास
कूषमंडी ज्योतिर्मय रॉय
कुमारगंज मोफज्जल हुसैन
बालूरघाट अर्णब चौधरी
तपन बप्पाई हारो
गंगारामपुर बिप्लव बर्मन
हरिरामपुर गौतम गोस्वामी
गजोले क्षितिश सरकार
हरिश्चंद्रपुर शेख खलील
मालतीपुर मीनारुल हुसैन
रतुआ जहूर आलम
मानिकचक देबज्योति सिन्हा
मालदा दीपक बर्मन
इंग्लिश बाजार अंबर मित्रा
वैष्णवनगर दुंदुभी साहा
फरक्का मोजफ्फर हुसैन
सुती एकेएम हसनुज्जमां
मुर्शिदाबाद अब्दुल मन्नान
खरग्राम ध्रुवज्योति साहा
बरवान आनंद दास
कांडी डॉ. रेजौल करीम
बेलडांगा राजेश घोष
नोदा हबीबुर रहमान मंडल
डोमकल मुस्तफिजुर रहमान
करीमपुर प्रभास मजूमदार
तेहट्टा सुबोध विश्वास
कालीगंज सबीना यासमीन
नवद्वीप स्वर्णेंदु सिन्हा
शांतिपुर सोमेन महतो
रानाघाट दक्षिण अरिंदम विश्वास
चकदह नारायण दासगुप्ता
बागदा गौड़ विश्वास
बनगांव उत्तर पीयूष साहा
बनगांव दक्षिण आशीष सरकार
गायघाटा डॉ. सजल विश्वास
स्वरूपनगर विश्वजीत मंडल
हाबरा रिजी नंदन विश्वास
बीजपुर देबाशीष रक्षित
जगदल परवेज अहमद खान
नोआपारा गार्गी चटर्जी
बैरकपुर प्रो. सुमन बंदोपाध्याय
खड़दह देवज्योति दास
दमदम उत्तर दिप्सिता धर
पानीहाटी कालातन दासगुप्ता
कमरहट्टी मानस मुखर्जी
बड़ानगर सायनदीप मित्रा
दमदम मयूर विश्वास
राजारहाट न्यू टाउन सप्तर्षि देब
बिधाननगर एडवोकेट सौम्यजीत राहा
राजारहाट गोपालपुर शुभजीत दासगुप्ता
बारासात हेमंत दास
हिंगलगंज सोमेन हलदर
गोसाबा आदित्य जोतदार
पाथरप्रतिमा सत्य रंजन दास
काकद्वीप नारायण दास
सागर स्वपन सिंघा
रायदीघी साम्य गांगुली
बारुईपुर पूर्व स्वपन नस्कर
मगराहाट पूर्व चंदन साहा
सतगछिया गौतम पाल
विष्णुपुर श्यामल दल
सोनारपुर दक्षिण पारमिता दासगुप्ता
कसबा दीपू दास
जादवपुर विकास रंजन भट्टाचार्य
सोनारपुर उत्तर मोनालिसा सिन्हा
बेहाला पूव डॉ निलय मजूमदार
बेहाला पश्चिम निहार भक्त
महेशतला एडवोकेट सायन बनर्जी
कोलकाता पोट फैयाज खान
चौरंगी संजय बसु
बेलेघाटा पारमिता रॉय
विधानसभा केंद्र उम्मीदवार
जोड़ासांकू भरत राम तिवारी
मानिकतला मौसमी घोष
काशीपुर-बेलगछिया राजिंदर गुप्ता
बाली शंकर मैत्र
हावड़ा उत्तर प्रो गौतम रॉय
हावड़ा मध्य एड. इम्तियाज अहमद
शिवपुर डॉ जगन्नाथ भट्टाचार्य
हावड़ा दक्षिण डॉ. अभिजीत बंदोपाध्याय
संकराईल समीर मल्लिक
पांचला फरीद मोल्ला
उलुबेरिया उत्तर अशोक दोलुई
उलुबेरिया दक्षिण अमीरुल इस्लाम खान
श्यामपुर असित बरन साव
आमता जोशिमुद्दीन मल्लिक
उदयनारायणपुर शास्ती माझी
डोमजूर दुलु दास
उत्तरपाड़ा मीनाक्षी मुखर्जी
श्रीरामपुर नबनीता चक्रवर्ती
सिंगूर देबाशीष चटर्जी
चंदननगर मनीष पांडा
चुंचुड़ा सुनील साहा
बालागढ़ बिकाश गोल्डर
पांडुआ अमजद हुसैन
सप्तग्राम अनिर्बान सरकार
चंडीतला शेख आसिफ अली
तारकेश्वर अबेश खमुरुई
आरामबाग बीथिका पंडित
गोघाट मुक्ताराम धोरुई
तमलूक नबेंदु घरा
मोयना स्वपन बर्मन
हल्दिया अशोक पात्रा
चंडीपुर रीता दास
पटाशपुर सैकत गिरी
कांथी उत्तर सुतनु माइती
कांथी दक्षिण तेहरान हुसैन
रामनगर अशोक कुमार माइती
दांतन श्यामल कांति दास पट्टनायक
झारग्राम अर्जुन महतो
केशियरी मलिना मुर्मू
खडग़पुर सदर मधुसूदन रॉय
नारायणगढ़ तापस सिन्हा
सबांग नकुल चंद्र बेरा
पिंगला अशोक सेन
खडग़पुर शेख शाहजहां अली
डेबरा सुमित अधिकारी
दासपुर रंजीत पाल
घाटाल शांतिनाथ सातिक
केशपुर गुरुपद मंडल
मेदिनीपुर मणिकुंतल खमुरुई
बीनपुर रबी सिंह सरदार
बांदवान रथु सिंह सरदार
बलरामपुर नमिता महतो
बाघमुंडी परिमल कुमार
जॉयपुर धीरेंद्र नाथ महतो
पुरुलिया सायन घोष
मानबाजार सोनामणि टुडू
काशीपुर सुलेखा बाउरी
पाड़ा आलोक बाउरी
रघुनाथपुर गणेश बाउरी
छातना राजीब कर
रानीबांध देबलीना हेम्ब्रम
रायपुर राम मांडी
तालडांगरा देबकांति मोहंती
बांकुड़ा अभयानंद मुखर्जी
बरजोड़ा सुजीत चक्रवर्ती
ओंडा असित शर्मा
कोतुलपुर रामचंद्र रॉय
इंडास मोना मल्लिक
सोनामुखी अजीत रॉय
खंडघोष रामजीवन रॉय
बर्धमान दक्षिण सुदीप्त गुप्ता
राईना सोमनाथ माझी
जमालपुर समर हाजरा
कालना शर्मिष्ठा नाग साहा
मेमारी कृषानु भद्रा
बर्धमान उत्तर मामोनी मंडल रॉय
भाटार हसीना खातून
पूर्वस्थली उत्तर प्रदीप साहा
कटवा संजीब दास
मंगलकोट मिराज आलम
आउसग्राम चंचल माझी
गलसी मणिमाला दास
पांडवेश्वर प्रबीर मंडल
दुर्गापुर पूर्व सीमांत चटर्जी
दुर्गापुर पश्चिम प्रभास सैन
रानीगंज नारायन बाउरी
जामुडिय़ा मो शब्बीर हुसैन
आसनसोल दक्षिण शिल्पी चक्रवर्ती
कुल्टी भवानी आचार्य
दुबराजपुर बिजोय बागड़ी
सिउड़ी मोतिउर रहमान
नानूर श्यामली प्रधान
सैंथिया देबू चुनारी
रामपुरहाट संजीब मल्लिक
हांसन कमाल हसन
नलहाटी दीपक चटर्जी