Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल भाजपा में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के नाम घोषित, दो सांसदों को मिली अहम जिम्मेदारी

वहीं, पांच नए महामंत्रियों में सौमित्र खान, ज्योतिर्मय सिंह महतो और लॉकेट चटर्जी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं

20 Jan 2026

बंगाल भाजपा में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के नाम घोषित, दो सांसदों को मिली अहम जिम्मेदारी

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को राज्य में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की। घोषित सूची में लोकसभा के दो मौजूदा सांसदों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य द्वारा जारी सूची के अनुसार, बांकुड़ा जिले की विष्णुपुर लोकसभा सीट से दो बार के सांसद सौमित्र खान को पार्टी के युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पुरुलिया जिले की पुरुलिया लोकसभा सीट से दो बार के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, अभिनेत्री से नेता बनीं और हुगली जिले की हुगली लोकसभा सीट से पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी को राज्य महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। बापी गोस्वामी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अजीत दास को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की कमान सौंपी गई है। वहीं, खुड़ी राम टुडू को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का प्रमुख और अमिताभ राय को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है।
इन नियुक्तियों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और उसके जन-संगठनों में लंबे समय से चल रही फेरबदल की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले वर्ष समिक भट्टाचार्य को सर्वसम्मति से पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार का स्थान लिया था।
इससे पहले, इसी माह भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए अपनी नई 35 सदस्यीय प्रदेश समिति की भी घोषणा की थी। इस समिति में 12 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री, 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और एक संयुक्त कार्यालय सचिव शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्षों में प्रमुख नामों में पूर्व लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, फैशन डिजाइनर से नेता बनीं और विधायक अग्निमित्रा पॉल, लोकसभा सांसद मनोज टिग्गा, विधायक दीपक बर्मन और पत्रकार से नेता बने जगन्नाथ चट्टोपाध्याय शामिल हैं।
वहीं, पांच नए महामंत्रियों में सौमित्र खान, ज्योतिर्मय सिंह महतो और लॉकेट चटर्जी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक शंकर घोष को पार्टी के सचिवों में शामिल किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल भाजपा में विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के नाम घोषित
वहीं, पांच नए महामंत्रियों में सौमित्र खान, ज्योतिर्मय सिंह महतो और लॉकेट चटर्जी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News