Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान, देवश्री-अग्निमित्रा-निशिथ प्रमाणिक को जगह

पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की टीम में संजय सिंह, राजू बनर्जी, देवश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज टिग्गा, निशिथ प्रमाणिक, तापस रॉय, अमिताव रॉय, तनुजा चक्रवर्ती और प्रबल राहा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

07 Jan 2026

बंगाल भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान, देवश्री-अग्निमित्रा-निशिथ प्रमाणिक को जगह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने बुधवार को नई राज्य कमेटी का औपचारिक ऐलान कर दिया। नई कमेटी की घोषणा को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन के दम पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की टीम में संजय सिंह, राजू बनर्जी, देवश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज टिग्गा, निशिथ प्रमाणिक, तापस रॉय, अमिताव रॉय, तनुजा चक्रवर्ती और प्रबल राहा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन के संचालन को मजबूती देने के लिए ज्योतिर्मय सिंह महतो, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान, बापी गोस्वामी और शशि अग्निहोत्री को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए बड़ी संख्या में सचिवों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें शंकर घोष, दीपांजन गुहा, सोनाली मुर्मू, मनोज पांडेय, अमलन भादुड़ी, महादेव सरकार, सखारव सरकार, सिंटू सेनापति, सरबरी मुखर्जी, मोहन शर्मा, बिवा मजूमदार और संजय वर्मा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने के लिए आशीष बापट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रवीन अग्रवाल और विद्यासागर को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के दफ्तर से जुड़े कामकाज के लिए प्रणय रॉय को कार्यालय सचिव और प्रत्युष मंडल को संयुक्त कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नई कमेटी में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन साधने की कोशिश की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बैकग्राउंड से आने वाले लोगों को भी जगह दी गई है। पार्टी की मुख्य नजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और चुनाव से पहले जनसंपर्क को तेज करने पर रहेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नई कमेटी चुनावी तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले ले सकती है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का ऐलान, देवश्री-अग्निमित
पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की टीम में संजय सिंह, राजू बनर्जी, देवश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, जगन्नाथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News