Please wait

सबका साथ सबका विकास की जरूरत नहीं, बंद करो अल्पसंख्यक मोर्चा: शुभेंदु अधिकारी

जो हमारे साथ, वह हमारे साथ है। सबका साथ, सबका विकास बंद करो। अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है। इसे बंद करो। हम संविधान को बचाएंगे।

17 Jul 2024

सबका साथ सबका विकास की जरूरत नहीं, बंद करो अल्पसंख्यक मोर्चा: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ और सबका विकास की बात करने की जरूरत नहीं है। हम तय करेंगे कि जो हमारा साथ देगा। हम उसका साथ देंगे। उन्होंने एक कार्यक्रम में जय श्री राम का नारा लगाते हुए कहा कि हम जीतेंगे और हिंदुओं को बचाएंगे। हम तय करेंगे कि जो हमारा साथ देगा, हम उनका साथ देंगे। जो हमारे साथ, वह हमारे साथ है। सबका साथ, सबका विकास बंद करो। अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है। इसे बंद करो। हम संविधान को बचाएंगे।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का यह बयान अहम है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी खुद सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दे चुके हैं। ऐसे में उनका इस नारे से हटने की बात करना मायने रखता है। शुभेंदु अधिकारी ने अपने भाषण से साफ किया कि भाजपा अब बंगाल में हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण में जुटेगी। संदेशखाली जैसी घटनाओं से भी उसने यह कोशिश की थी, लेकिन अब इस एजेंडे पर वह आक्रामक हो सकती है। बंगाल भाजपा का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों ने एकजुट होकर टीएमसी को वोट दिया। इसका उसे फायदा मिला है। वहीं हिंदू वोटों में विभाजन दिखा। ऐसे में अब हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम जीतेंगे तो हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे। अब तक हम राष्ट्रवादी मुस्लिम की बात करते थे और सबका साथ सबका विकास की बात करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं कहेंगे। जो हमारा साथ देगा, हम उसका साथ देंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तीन बार जयश्री राम का नारा भी लगाया। यह भाषण उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक मीटिंग में दिया था। इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। दरअसल भाजपा के एक खेमे का मानना है कि मुस्लिमों का पूरा वोट ममता बनर्जी के पास ही जा रहा है। ऐसे में भाजपा को भी हिंदू वोटों के लिए आक्रामक होने की जरूरत है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News