Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 ने ली शपथ, शुभेंदु सरकार के मंत्रियों की संख्या हुई 41

पश्चिम बंगाल की पहली भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

01 Jun 2026

बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 ने ली शपथ, शुभेंदु सरकार के मंत्रियों की संख्या हुई 41

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पहली भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रविवार को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा करते हुए 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की जानकारी दी थी।

मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने मंत्रियों के नामों की घोषणा की। पूर्ण मंत्री के रूप में तापस राय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष और दुधकुमार मंडल ने शपथ ली।

स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के रूप में मालती रावा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खां को शामिल किया गया। वहीं राज्य मंत्री के रूप में अशोक डिंडा, कौशिक चौधरी, जुएल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, नदिया के चांद बाउड़ी, गर्गी दास घोष, अमिय किस्कू, कलिता माझी, विराज विश्वास, सुमना सरकार, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपंकर जाना समेत अन्य नेताओं ने शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे। कई नव-नियुक्त मंत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं बालुरघाट सांसद सुकांत मजूमदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य तथा मंत्री अग्निमित्रा पाल भी मौजूद रहीं।

नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाएंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। बताया गया है कि शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री सीधे नवान्न जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसी बैठक में विभागों का आवंटन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि 09 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू सहित पांच मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था। अब 35 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ राज्य की भाजपा सरकार का पूर्ण मंत्रिमंडल आकार ले चुका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 ने ली शपथ, शुभेंदु सरकार के
पश्चिम बंगाल की पहली भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने 35 नए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News