Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

जबरन बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता : ममता

ममता बनर्जी के इस बयान से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है

12 Apr 2026

जबरन बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता : ममता

बांकुड़ा। रविवार को चुनावी प्रचार के दौरान बांकुड़ा के छातना में आयोजित जनसभा से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस बार वे लोग (भाजपा) जबरन बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कभी संभव नहीं होगा।
ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग कठिन समय में, खासकर एसआईआर के दौरान, उनके साथ नहीं खड़े रहे, उन्हें वोट न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन स्थापित करना चाहती है। वे लोग डिलिमिटेशन बिल लाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चुनौती दे रही हूं कि यह बिल के जरिए बंगाल को टुकड़ों में बांटने की साजिश की जा रही है। मुझे नहीं पता किस राज्य के साथ किस राज्य को जोड़ा जाएगा। छातना की इस सभा से ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “2014 के चुनाव से पहले कहा गया था कि हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। वह पैसा कहां गया? दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, उसका क्या हुआ?”
मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, “अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो मेरे कान काट लें, मैं माफी मांगूंगी। अगर यह सच है, तो आपको जवाब देना होगा।”
ममता बनर्जी के इस बयान से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जबरन बंगाल पर कब्जा नहीं किया जा सकता : ममता
ममता बनर्जी के इस बयान से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News