Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल : चुनाव आयोग ने एसएससी अधिकारियों को विधानसभा चुनाव ड्यूटी से दी छूट

अदालत के सूत्रों के अनुसार, इस कदम की सराहना करते हुए न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि 2025 में 26 हजार एसएससी नौकरियों के रद्द होने के बाद शुरू की गई नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब बाधित नहीं होगी।

03 Apr 2026

बंगाल : चुनाव आयोग ने एसएससी अधिकारियों को विधानसभा चुनाव ड्यूटी से दी छूट

कोलकाता। चुनाव आयोग ने राज्य में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के उन अधिकारियों को विधानसभा चुनाव से संबंधित ड्यूटी से छूट दे दी है, जो भर्ती प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

अदालत के सूत्रों के अनुसार, इस कदम की सराहना करते हुए न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि 2025 में 26 हजार एसएससी नौकरियों के रद्द होने के बाद शुरू की गई नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब बाधित नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक एक मार्च को स्कूल सेवा आयोग के लगभग 24 अधिकारियों को मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र दिए गए थे। इसके बाद 25 मार्च को एसएससी को कोलकाता उच्च न्यायालय का रुख करना पड़ा।

एसएससी के वकील ने अदालत को बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार 31 अगस्त तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करना संभव होगा या नहीं, इस पर संशय था। आयोग ने बताया कि उसके कुल 35 कर्मचारी ही पूरे कामकाज और भर्ती प्रक्रिया को संभाल रहे हैं। इनमें से 24 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से केवल 11 कर्मचारी ही बचे थे।

आयोग ने अदालत को यह भी बताया कि वर्तमान में शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। ऐसे में यदि कर्मचारियों को वापस नहीं लाया जाता तो उच्चतम न्यायालय द्वारा तय 31 अगस्त की समय सीमा के भीतर भर्ती पूरी करना संभव नहीं होता।

संस्था ने यह भी दलील दी कि एसएससी एक स्वायत्त संगठन है और उसके कर्मचारी भी उसी के अधीन कार्यरत हैं, इसलिए उन्हें चुनाव कार्य के लिए नहीं लिया जाना चाहिए।

बाद में चुनाव आयोग ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को सूचित किया कि चुनाव कार्य के लिए नियुक्त एसएससी के 24 अधिकारियों को मुक्त कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एक अप्रैल को ही उनके मतदान अधिकारी के दायित्व से मुक्त किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद न्यायमूर्ति कृष्ण राव की पीठ ने मामले का निपटारा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उच्चतम न्यायालय ने अप्रैल 2025 में 25 हजार 753 शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों की नौकरियां रद्द कर दी थीं और कक्षा नौ से 12 तक के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। अदालत ने एसएससी को इस वर्ष 31 अगस्त तक नई भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है। पहले यह समय सीमा मार्च तक तय की गई थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल : चुनाव आयोग ने एसएससी अधिकारियों को विधानसभा चुनाव ड्
अदालत के सूत्रों के अनुसार, इस कदम की सराहना करते हुए न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि 2025 में 26 हजार एसएससी नौकरियों के रद्द होने के बाद शुरू की गई नई शिक्षक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News