Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव : सिलीगुड़ी से शुरू होकर भवानीपुर में खत्म हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव अभियान

उनके चुनाव अभियान की शुरुआत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी से होने की संभावना है, जबकि समापन दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में एक बड़े रोड शो और जनसभा के साथ हो सकता है।

23 Mar 2026

बंगाल चुनाव : सिलीगुड़ी से शुरू होकर भवानीपुर में खत्म हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव अभियान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने राज्य में 14 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। उनके चुनाव अभियान की शुरुआत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी से होने की संभावना है, जबकि समापन दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में एक बड़े रोड शो और जनसभा के साथ हो सकता है।

सिलीगुड़ी में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि भवानीपुर में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भवानीपुर सीट इस बार काफी चर्चित मानी जा रही है क्योंकि यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के कोलकाता में दो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें से एक उत्तर कोलकाता की किसी विधानसभा सीट पर और दूसरा दक्षिण कोलकाता में जनसभा आयोजित हाेगी। दक्षिण कोलकाता के कार्यक्रम के लिए भवानीपुर को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही जा रही है क्योंकि इस सीट पर इस बार हाई प्रोफाइल मुकाबला होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इन 14 कार्यक्रमों में जनसभाओं के साथ रोड शो भी शामिल रहेंगे। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है और राज्य की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में वर्तमान व्यवस्था को समाप्त करने की मांग तेज हो रही है।

सूत्रों ने यह बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में आठ चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें जनसभाएं और रोड शो शामिल हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेताओं की इन सक्रिय चुनावी रैलियों से राज्य का चुनावी माहौल और अधिक तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल चुनाव : सिलीगुड़ी से शुरू होकर भवानीपुर में खत्म हो सक
उनके चुनाव अभियान की शुरुआत दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी से होने की संभावना है, जबकि समापन दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में एक बड़े रोड शो और जनसभा के साथ हो सकता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News