Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव : कुछ दिग्गज मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों की सीट बदलने के आसार

आगामी दिनों में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं

20 Feb 2026

बंगाल चुनाव : कुछ दिग्गज मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों की सीट बदलने के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 294 सीटों पर उम्मीदवार चयन की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, सत्तारूढ़ तृणमूल नेतृत्व कुछ भारी-भरकम मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों की सीट बदलने पर विचार कर रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार और गुरुवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर शीर्ष नेतृत्व की दो चरणों में बंद कमरे की बैठकें हुईं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर प्रारंभिक चर्चा की गई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों के नामों पर विचार हुआ है, जिन्हें इस बार अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा जा सकता है। साथ ही ऐसे मौजूदा विधायकों के नामों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें इस बार पुन: नामांकन न देकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों में लगाया जा सकता है।
बैठकों में उम्मीदवारों की सूची में ‘पुराने अनुभवी नेताओं’ और ‘नए चेहरों’ के बीच संतुलन बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेतृत्व इस बार उम्मीदवारों की सूची में कुछ गैर-राजनीतिक और चर्चित चेहरों को शामिल करने पर भी विचार कर रहा है।
सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन जगत, मीडिया और अन्य पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े कुछ प्रमुख व्यक्तियों को टिकट दिया जा सकता है। इस बार उम्मीदवारों की सूची में कुछ बड़े चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।
इसी बीच 16 मार्च को होने वाले पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। विधानसभा में संख्याबल के आधार पर तृणमूल कांग्रेस चार सीटें आसानी से जीत सकती है, जबकि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी को संतोष करना पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, जिन चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है, उनमें से तीन पर पार्टी के वरिष्ठ और कोर नेतृत्व से जुड़े नेता उम्मीदवार होंगे। चौथी सीट पर एक गैर-राजनीतिक चेहरा उतारा जा सकता है, जिसका राष्ट्रीय राजधानी में मजबूत नेटवर्क और प्रभाव हो।
आगामी दिनों में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुछ दिग्गज मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों की सीट बदलने के आसार
आगामी दिनों में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News