Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव : दूसरे चरण से पहले अतिरिक्त मतदाता सूची जारी, 1468 नए नाम शामिल

मंगलवार को जारी इस अतिरिक्त सूची के अनुसार, कोलकाता दक्षिण में 677 और कोलकाता उत्तर में 596 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके अलावा हावड़ा में 77, नदिया में 39, उत्तर 24 परगना में 34, दक्षिण 24 परगना में 30, पूर्व बर्धमान में 8 और हुगली में 7 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

28 Apr 2026

बंगाल चुनाव : दूसरे चरण से पहले अतिरिक्त मतदाता सूची जारी, 1468 नए नाम शामिल

कोलकाता। दूसरे चरण के मतदान से पहले निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर अतिरिक्त मतदाता सूची जारी की है। यह कदम भारत का सर्वोच्च न्यायालय के पहले से दिए गए निर्देशों के तहत उठाया गया है। ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों के निपटारे के बाद कुल 1468 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं, जबकि 6 नाम हटाए भी गए हैं।

मंगलवार को जारी इस अतिरिक्त सूची के अनुसार, कोलकाता दक्षिण में 677 और कोलकाता उत्तर में 596 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके अलावा हावड़ा में 77, नदिया में 39, उत्तर 24 परगना में 34, दक्षिण 24 परगना में 30, पूर्व बर्धमान में 8 और हुगली में 7 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

बुधवार को राज्य में दूसरे चरण का मतदान होना है, जिसमें सात जिलों की कुल 142 सीटों पर वोटिंग होगी। नई जारी सूची में जिन मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, वे भी अब मतदान कर सकेंगे। सामान्य नियम के अनुसार, दूसरे चरण के लिए मतदाता सूची पहले ही “फ्रीज” हो चुकी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, मतदान से दो दिन पहले तक ट्रिब्यूनल जिन आवेदनों का निपटारा करेगा और जिन लोगों को पात्र घोषित करेगा, उन्हें वोट देने की अनुमति होगी।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार तक जिन आवेदनों का निपटारा ट्रिब्यूनल में किया गया, उसी के आधार पर यह अतिरिक्त सूची तैयार की गई है। इससे पहले भी पहले चरण के मतदान से पहले आयोग ने अदालत के निर्देश पर एक अतिरिक्त सूची जारी की थी, जिसमें 139 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए थे, जबकि 8 नाम हटाए गए थे।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान 60 लाख से अधिक नामों की जांच की गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नियुक्त न्यायिक अधिकारियों ने इन नामों की जांच की, जिसमें कई लोगों को अयोग्य घोषित किया गया था। इसके बाद भारत का सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि ऐसे लोग सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं।

28 फरवरी को राज्य की पहली अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी, जिसके बाद से चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त सूचियां प्रकाशित की जा रही हैं। इस बार भी ट्रिब्यूनल में निपटाए गए मामलों के आधार पर नई सूची जारी की गई है। बुधवार को कोलकाता के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान होना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल चुनाव : दूसरे चरण से पहले अतिरिक्त मतदाता सूची जारी, 1
मंगलवार को जारी इस अतिरिक्त सूची के अनुसार, कोलकाता दक्षिण में 677 और कोलकाता उत्तर में 596 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके अलावा हावड़ा में 77, नदिया में 39





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News