Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर साधा निशाना

जोरासांको और बड़ा बाजार क्षेत्र में आयोजित सभाओं में उन्होंने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, उद्योग, सांस्कृतिक पहचान और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों को उठाते हुए राज्य में बदलाव का आह्वान किया।

22 Apr 2026

बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के प्रचार अभियान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोलकाता में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। जोरासांको और बड़ा बाजार क्षेत्र में आयोजित सभाओं में उन्होंने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, उद्योग, सांस्कृतिक पहचान और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों को उठाते हुए राज्य में बदलाव का आह्वान किया।

जोरासांको के सत्यनारायण पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि लोग अब बंगाल की संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणास्थली रही है और आज भी जनशक्ति को दिशा देती है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है, कई उद्योग बंद हुए हैं और किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हुए हैं और जनता अब बेहतर शासन की अपेक्षा कर रही है।

उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वहां कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और अपराध व माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे शांति और व्यवस्था स्थापित हुई है।

सांस्कृतिक मुद्दों पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की पहचान का उल्लेख किया और मां काली व स्थानीय परंपराओं की रक्षा को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

सभा के दौरान उन्होंने गौ संरक्षण का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि बंगाल में गौ हत्या हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “ना गौ माता को कटने देंगे, ना हिंदुओं को बंटने देंगे।”

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नारे पर भी निशाना साधते हुए कहा, “वे कहती हैं ‘खेला होबे’, लेकिन हम कहने आए हैं ‘एबार खेला शेष, उन्नयन शुरू’।”

बड़ा बाजार के सत्यनारायण पार्क में उत्तर कोलकाता की विभिन्न विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में योगी ने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा 80 प्रतिशत सीटें जीत रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब “उपद्रव नहीं, उत्सव” का माहौल है और माफिया राज समाप्त हो चुका है। यदि कोई अपराधी सिर उठाता है, तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।

अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की शक्ति से ही वास्तविक बदलाव संभव है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर परिवर्तन लाने और पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होने की अपील की।-

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार पर साधा निशाना
जोरासांको और बड़ा बाजार क्षेत्र में आयोजित सभाओं में उन्होंने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, उद्योग, सांस्कृतिक पहचान और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों को उठाते हुए राज्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News