Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल सरकार ने दो दिनों की ईद की छुट्टी खत्म की, 28 मई को रहेगा एक दिन का अवकाश

सितंबर महीने से दुर्गापूजा के त्योहारों का दौर शुरू होगा। इसी महीने जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाएगी

23 May 2026

बंगाल सरकार ने दो दिनों की ईद की छुट्टी खत्म की, 28 मई को रहेगा एक दिन का अवकाश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। नवान्न की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब 28 मई को बकरीद के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा।
राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को जारी पहले के आदेश में 26 मई 2026 को बकरीद की पूर्व संध्या और 27 मई 2026 को ईद-उल-जोहा के लिए छुट्टी घोषित की गई थी। हालांकि, अब प्राप्त ताजा जानकारी के आधार पर बकरीद 28 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी। इसी कारण छुट्टी की तारीख बदली गई है।
नई अधिसूचना के मुताबिक, पहले घोषित 26 और 27 मई की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन दोनों दिनों में राज्य सरकार के सभी कार्यालय, संस्थान और सरकार पोषित प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सरकारी अवकाश अब केवल 28 मई को रहेगा।
राज्य सरकार के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इसके बाद 26 जून को मुहर्रम, 16 जुलाई को रथयात्रा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को फतेह-दोआज़-दहम और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी निर्धारित है।
सितंबर महीने से दुर्गापूजा के त्योहारों का दौर शुरू होगा। इसी महीने जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाएगी। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया और दुर्गापूजा के अवसर पर लगातार अवकाश रहेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


28 मई को रहेगा एक दिन का अवकाश
सितंबर महीने से दुर्गापूजा के त्योहारों का दौर शुरू होगा। इसी महीने जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News