Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बंगाल सरकार ने बीएसएफ को सौंपी 31.9 एकड़ जमीन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए भूमि हस्तांतरण का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है

03 Jun 2026

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए बंगाल सरकार ने बीएसएफ को सौंपी 31.9 एकड़ जमीन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़बंदी कार्य को तेज करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 31.905 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है। यह प्रक्रिया कई वर्षों से लंबित थी। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।
दिलीप घोष ने बताया कि सरकार ने बीएसएफ को सीमा पर बाड़बंदी और स्थायी सीमा चौकियों के निर्माण के लिए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले मंत्रिमंडल निर्णय के अनुरूप बांग्लादेश सीमा से लगे राज्य के नौ स्थानों पर कुल 31.905 एकड़ भूमि सीमा सुरक्षा बल को सौंपी गई है।
मंत्री के अनुसार, भूमि एवं भूमि सुधार विभाग ने मालदा, मुर्शिदाबाद और कूचबिहार जिलों में तीन स्थानों पर स्थायी सीमा चौकियां स्थापित करने के लिए 1.53 एकड़ भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
इसके अलावा उत्तर दिनाजपुर जिले में सीमा पर बाड़बंदी कार्य को सुगम बनाने के लिए 11 स्थानों पर 12.72 एकड़ भूमि सीमा सुरक्षा बल को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए भूमि हस्तांतरण का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूर्ववर्ती राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक भूमि समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।
दिलीप घोष ने बताया कि मंत्रिमंडल ने जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में स्थित 20 एकड़ सरकारी भूमि वन विभाग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया। बाद में यह भूमि सेवक-रंगपो रेल परियोजना के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य सरकार का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में बाड़बंदी और स्थायी चौकियों के निर्माण से सीमा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा अवैध घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल सरकार ने बीएसएफ को सौंपी 31.9 एकड़ जमीन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए भूमि हस्तांतरण का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News