Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बर्दवान दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों के परिजनों को वित्तीय मदद देगी बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

यह घोषणा उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित चाय समारोह में शिरकत करने के बाद शुक्रवार देर शाम की।

16 Aug 2025

बर्दवान दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों के परिजनों को वित्तीय मदद देगी बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

कोलकाता। पूर्व बर्दवान में हुए भीषण बस हादसे में बिहार के 11 लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित चाय समारोह में शिरकत करने के बाद शुक्रवार देर शाम की।

यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नवाबहाट फगुपुर के पास हुआ, जब तारकेश्वर से आसनसोल जा रही यात्री बस खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो सभी बिहार के रहने वाले हैं और धार्मिक अनुष्ठान के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हालांकि, उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन होने के बावजूद लॉरियां मुख्य सड़क पर खड़ी रहती हैं और इस पर प्रशासन सख्ती नहीं करता।

इस हादसे के कारण एनएच-19 पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा ताकि जाम की स्थिति नियंत्रित की जा सके और घायलों को नजदीकी अस्पतालों तक तुरंत पहुंचाया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्दवान दुर्घटना में मारे गए बिहार के लोगों के परिजनों को वि
यह घोषणा उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित चाय समारोह में शिरकत करने के बाद शुक्रवार देर शाम की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News