Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

निम्न दबाव का असर, बंगाल में झमाझम बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

07 Jul 2026

निम्न दबाव का असर, बंगाल में झमाझम बारिश के आसार

कोलकाता। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर, खड़गपुर, विष्णुपुर, पुरुलिया, घाटाल, झाड़ग्राम तथा तटीय पर्यटन स्थल दीघा में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर जलजमाव और आवागमन में बाधा की स्थिति भी देखी गई।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा से 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा में आर्द्रता 75 से 85 प्रतिशत के बीच रहने से वर्षा के बावजूद उमस बनी रह सकती है। बादल भी पूरे दिन घिरी रहेगी ऐसा अनुमान है।

आईएमडी ने लोगों से वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निम्न दबाव का असर, बंगाल में झमाझम बारिश के आसार
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून की सक्रियता के कारण पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News