Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल की थाली में अब आंध्र नहीं, बंगाल की मछली : मछली उत्सव में बोले मंत्री दिलीप घोष

संबोधन के दौरान दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को आड़े हाथों लिया

10 May 2026

बंगाल की थाली में अब आंध्र नहीं, बंगाल की मछली : मछली उत्सव में बोले मंत्री दिलीप घोष

कोलकाता। बंगाल की सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव के बाद भाजपा ने अब अपने वादों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। रविवार को कोलकाता में आयोजित एक भव्य मछली उत्सव के दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और नवनियुक्त मंत्री दिलीप घोष ने स्पष्ट कर दिया कि नई सरकार की प्राथमिकता बंगालियों को उनकी अपनी मिट्टी और पानी की मछली उपलब्ध कराना है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब बंगाल के लोगों को आंध्र प्रदेश से आने वाली मछली पर निर्भर नहीं रहना होगा। 
कोलकाता के आम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मंत्री दिलीप घोष ने किसी औपचारिक वीआईपी व्यवस्था के बजाय आम लोगों के साथ पंगत में बैठकर मछली-भात खाया। उनके साथ मानिकतला विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक तापस रॉय भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में भोजन कर यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से बंगाली संस्कृति और खान-पान के साथ खड़ी है। 
संबोधन के दौरान दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार ने बंगाल को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव के दौरान यह झूठ फैलाया गया कि भाजपा आएगी तो मछली-मांस खाना बंद करवा देगी। आज हम भाषण से नहीं, बल्कि काम और स्वाद से उसका जवाब दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब बंगाली थाली में आंध्र की मछली का दौर खत्म होगा और स्थानीय मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर बंगाल की ताजी मछली घर-घर पहुंचाई जाएगी। 
हाल ही में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ शपथ लेने वाले छह प्रमुख मंत्रियों में दिलीप घोष का नाम भी शामिल है। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन इस कार्यक्रम में शिरकत करना उनकी सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस अवसर पर विधायक तापस रॉय ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार के कार्यकाल में आम जनता की थाली से मछली गायब हो रही थी और केवल तोलाबाज ही फल-फूल रहे थे। रॉय ने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बंगाल का हर आम नागरिक बिना किसी डर और कमी के अपनी पसंद का भोजन कर सके। भाजपा का यह मछली कार्ड न केवल तृणमूल के दुष्प्रचार को काटने की कोशिश है, बल्कि बंगाल के ग्रामीण और तटीय क्षेत्रों के मछली पालकों को अपनी ओर आकर्षित करने का एक बड़ा आर्थिक एजेंडा भी माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल की थाली में अब आंध्र नहीं, बंगाल की मछली :दिलीप
संबोधन के दौरान दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को आड़े हाथों लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News