Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल का विजन विकास और समावेश का मॉडल : अभिषेक

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को भी नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है

20 Mar 2026

बंगाल का विजन विकास और समावेश का मॉडल : अभिषेक

कोलकाता, 20 मार्च। तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बंगाल के विकास को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बंगाल हमेशा से देश को दिशा दिखाता आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की '10 प्रतिज्ञाओंÓ को राज्य की जनता की जरूरतों, आकांक्षाओं और वास्तविकताओं से जुड़ा एक मजबूत विजन बताया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये प्रतिज्ञाएं केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि एक स्पष्ट रोडमैप हैं, जो समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 
उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और अवसर देने की दिशा में यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार को पक्का घर और पाइप के जरिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए दुआरे चिकित्सा जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े। अभिषेक बनर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार की पहल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बेहतर वातावरण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को भी नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच सके।अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह विजन केवल कागजों पर नहीं बना है, बल्कि यह जनता के साथ लगातार संवाद और उनके अनुभवों से निकला है। उन्होंने इसे करुणा और महत्वाकांक्षा का संतुलित मिश्रण बताते हुए कहा कि यह बंगाल को एक प्रगतिशील और समावेशी भविष्य की ओर ले जाएगा। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की कि वे इस विजन को जमीन पर उतारने में सहयोग करें और ममता बनर्जी के नेतृत्व को और मजबूत बनाएं, ताकि राज्य के विकास की गति और तेज हो सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल का विजन विकास और समावेश का मॉडल : अभिषेक
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को भी नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News