Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की प्रगति से संतुष्ट निर्वाचन आयोग, दस्तावेज़ अपलोडिंग की धीमी गति पर चिंता

विशेष रोल पर्यवेक्षकों ने ऐसे कई मामलों की पहचान की है और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए हैं

30 Jan 2026

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की प्रगति से संतुष्ट निर्वाचन आयोग, दस्तावेज़ अपलोडिंग की धीमी गति पर चिंता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के वर्तमान चरण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने दावों और आपत्तियों पर चल रही सुनवाई की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है, लेकिन सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा जमा किए गए सहायक पहचान दस्तावेज़ों की धीमी अपलोडिंग को लेकर गंभीर चिंता भी जताई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पश्चिम बंगाल कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कुल एक करोड़ 62 लाख मतदाताओं जिसमें “अनमैप्ड मतदाता” और “तार्किक विसंगति” से जुड़े मामले शामिल हैं, को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इनमें से लगभग एक करोड़ 42 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक केवल 59 लाख मतदाताओं के दस्तावेज़ ही अपलोड किए जा सके हैं।
दस्तावेज़ों की यह धीमी अपलोडिंग इस आशंका को जन्म दे रही है कि क्या 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तय समयसीमा पूरी हो पाएगी या फिर इसे आगे बढ़ाना पड़ेगा।
सीईओ कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेज़ अपलोडिंग में देरी का प्रमुख कारण चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन है। आरोप है कि राज्य के कुछ निर्वाचन अधिकारी विशेषकर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्धारित सूची के बजाय अनुमोदन रहित पहचान दस्तावेज़ स्वीकार कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
इसी पृष्ठभूमि में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ शुक्रवार को सीईओ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल पर्यवेक्षकों के साथ एक लंबी वर्चुअल बैठक कर रही है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और इसके कई घंटों तक चलने की संभावना है। बैठक में उन कमियों की पहचान की जा रही है, जिनके कारण पुनरीक्षण प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा अनसूचित दस्तावेज़ों को स्वीकार करने पर सख्त अल्टीमेटम जारी किया जा सकता है। आयोग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यदि कोई ईआरओ, एईआरओ या बीएलओ जानबूझकर दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष रोल पर्यवेक्षकों ने ऐसे कई मामलों की पहचान की है और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर : सुनवाई की प्रगति से संतुष्ट निर्वाचन आयोग
विशेष रोल पर्यवेक्षकों ने ऐसे कई मामलों की पहचान की है और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News