Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बंगाल : कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है

27 Mar 2026

बंगाल : कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

कोलकाता। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से दक्षिण और उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कालबैशाखी के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
गुरुवार को ही राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव आया। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ और कोलकाता लौटते समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। कोलकाता सहित अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
शनिवार को भी पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
उत्तर बंगाल में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जबकि जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
वहीं, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदह जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल : कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News