Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बेंगलुरु भगदड़ मामला: कैट ने आईपीएस विकास कुमार के निलंबन आदेश को किया रद्द

न्यायमूर्ति बी.के. श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति संतोष मेहरा की अध्यक्षता वाली कैट की पीठ ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि विकास कुमार को उनके पूर्व पद, भत्ते और सुविधाएं बहाल की जाएं।

01 Jul 2025

बेंगलुरु भगदड़ मामला: कैट ने आईपीएस विकास कुमार के निलंबन आदेश को किया रद्द

बेंगलुरू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट)ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास कुमार के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। 3 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आईपीएल की जीत के जश्न के दौरान हुई भीषण भगदड़ के सिलसिले में उन्हें निलंबित किया गया था। आपीएस अधिकारी ने अपने निलंबन को कैट में चुनौती दी थी।

न्यायमूर्ति बी.के. श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति संतोष मेहरा की अध्यक्षता वाली कैट की पीठ ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि विकास कुमार को उनके पूर्व पद, भत्ते और सुविधाएं बहाल की जाएं।

वरिष्ठ अधिवक्ता ध्यान चिन्नप्पा ने विकास कुमार की ओर से न्यायाधिकरण के समक्ष दलीलें रखीं, जबकि सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने न्यायाधिकरण से और समय की मांग की। लेकिन मामले की सुनवाई के बाद न्यायाधिकरण की दो सदस्यीय पीठ इस निष्कर्ष पर पहुंची कि उनका निलंबन सही सिद्धांतों और प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया था। लिहाजा कैट ने उन्हें उनके पूर्व पद पर बहाल करने का आदेश दिया।

दरअसल, 3 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम और उसके आसपास इलाकों में लाखों प्रशंसक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल में हुई जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे, उसी दौरान भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आज भी राजनीतिक और सार्वजनिक दोनों ही हलकों में इस बात पर बहस चल रही है कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है?

घटना के बाद विकास कुमार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम संभाग) के पद से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ कैट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेंगलुरु भगदड़ मामला: कैट ने आईपीएस विकास कुमार के निलंबन आद
न्यायमूर्ति बी.के. श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति संतोष मेहरा की अध्यक्षता वाली कैट की पीठ ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि विकास कु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News